G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मोरांव गांव में स्थित सोसाइटी से खाद लेने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी समानी का 27 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार थाना क्षेत्र के मोरांव गांव सोसाइटी से खाद लेने गया था। वह गांव के समीप बाइक खड़ी कर पेशाब करने लगा।

तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने फोन कर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share