G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा तीन लोगों को जुआ खेलते हुये मय मालफड़ व एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तारकिया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 26 अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला निवासी अब्दुल लतीफ 36 वर्षीय पुत्र मुस्कीम और मोहल्ला निवासी बैजनाथ का 40 वर्षीय पुत्र राजू पासवान वही मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर नीलाम्बरपुर हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा निवासी स्व राम आसरे का 34 वर्षीय पुत्र विनय को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मय मालफड़ 910/-रूपये व जामा तलाश 450/-रूपये व 52 अदद ताश की पत्ते कुल 1360/- रूपये तथा एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP71AA3842 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 463/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share