G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन चौराहे के समीप रोड पार करते समय वृद्ध को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मझिल गांव निवासी स्वर्गीय राजाराम का 60 वर्षीय पुत्र पृथ्वी पाल बुधवान चौराहे के समीप रोड पार कर रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर लगते ही पृथ्वी पाल रोड पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी घायल के परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share