उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा बिंदकी रोड ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी स्वर्गीय सूरज बली सिंह का 57 वर्षीय पुत्र लाखन सिंह घरेलू काम से चौडगरा आया था। तभी उसको अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे लखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन व समाज सेवी लल्ला ठाकुर ने बताया मृतक बीती शाम चौडगरा किसी काम से आया था तभी हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By