G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के समीप खेत से बोझ लेकर घर लौट रहे किसान से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक व किसान दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी बोधी का 45 वर्षीय पुत्र शिव परसन खेत से बोझ लेकर घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के भुंगापुर गांव निवासी प्रेमचंद का 19 वर्षीय पुत्र राजेश बाइक पर सवार होकर आया और बोझ लेकर जा रहे शिव परसन से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक चालक राजेश व किसान शिव परसन दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलट आलोक के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचता ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share