उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का रहने वाला सेना का जवान उत्तरकाशी में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गया था। जिसका पार्थिव शरीर आज उनके पैत्रक गांव पहुंचा। जहाँ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से शहीद जवान शुभम सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले व स्थानीय विधायक के साथ हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

वहीँ मुख्यमंत्री ने सेना के जवान शुभम सिंह को वीरगति प्राप्त करने पर श्रद्धांजलि दी है साथ ही दिवंगत सैनिक शुभम सिंह के परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है और सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक शुभम सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।

जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के मोहार गाँव का रहने वाला शुभम छठा पैरा एसएफ़ में कमांडिंग ऑफिसर पद पर तैनात था। जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डांडा 2 में एवलांच हादसे का शिकार हो गया था। और तीन दिन पूर्व उनके शहीद होने की सुचना परिजनों को मिली थी जिसके बाद से परिवारीजनों में कोहराम मच हुआ था और आज सुबह जवान का पार्थिव शरीर उसके पैत्रक गांव पहुंचा।

जहाँ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से शहीद जवान शुभम सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रशासनिक अमले व स्थानीय विधायक के साथ हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

वहीँ मुख्यमंत्री ने सेना के जवान शुभम सिंह को वीरगति प्राप्त करने पर श्रद्धांजलि दी है साथ ही दिवंगत सैनिक शुभम सिंह के परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है और सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक शुभम सिंह के नाम पर करने की घोषणा की है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!