G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिर कर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे का इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमलीपुर गांव निवासी राम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार व थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा गांव निवासी सुरेश का 33 वर्षीय पुत्र छंगू दोनों बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आए थे। जब वापस अपने घर जाने लगे तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर उसरैना गाँव के समीप उनकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह व पायलेट राज पाल ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मनोज को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवाते हुए घायल छंगू को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share