G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गुगौली गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिये नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम सजीवन की 50 वर्षीय पत्नी मीरा देवी अपने दामाद सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा नहाने जा रही थी। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गुगौली गांव के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से मीरा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं साथ आये परिजन उसको प्राइवेट एंबुलेंस शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share