G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुशारा गांव के समीप नहर पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुशारा गांव निवासी स्वर्गीय गोपाल सिंह का 55 वर्षीय पुत्र पुत्ती सिंह बाइक पर सवार होकर बिंदकी कस्बे किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक गांव के बाहर नहर पर पहुंची तभी सामने से आए दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक सवार पुत्ती सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share