उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे पैदल जा रहा राहगीर रिक्से की टक्कर से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी श्री राम शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र हरिओम शर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास किसी काम से आया था।

तभी उसको ओवर ब्रिज के नीचे ई-रिक्से ने टक्कर मार दिया रिक्से की टक्कर से हरि ओम घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयो ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share