G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हों गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलुवापुर गांव निवासी विनोद कुमार का 24 वर्षीय पुत्र अभिनय कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था। वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी अचानक उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया।

कुत्ते को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार अभिनय कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share