G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमे दंपति सहित दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी देशराज का 35 वर्षीय पुत्र सूरजभान अपनी 30 वर्षीय पत्नी रूमा देवी को बाइक पर सावर कर बीती रात गांव के समीप स्थित शीतला मंदिर में दिया जलाने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सीतापुर गौशाला के समीप पहुंची। तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दंपति सहित दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने सूरजभान और उसकी पत्नी रूमा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दंपति को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। वही दूसरा बाइक सवार शहर के किसी प्राइवेट अस्प्ताल इलाज कराने चला गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share