उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गाँव में शुक्रवार की रात सोते समय युवक को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरदौली गांव निवासी शिवनाथ का 32 वर्षीय पुत्र श्रीराम बीती रात अपने कमरे में सो रहा था। तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत जम्भीर देखते हुए जिला अस्प्ताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज करवा रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share