G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित पांच शातिर अपराधियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली टीम, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-472/24 धारा 191(2)/191(3)/190/333/352/351(2)/109/103(1)/324(4) BNS से संबंधित आरोपी अंकित तिवारी पुत्र दिलीप तिवारी निवासी अहमद गंज (ज्वालागंज) सदर कोतवाली मूल पता ग्राम बभनपुरवा थाना हथगांव उम्र लगभग 25 वर्ष, बब्लू उर्फ जितेन्द्र पटेल पुत्र स्व० रामविशाल निवासी रामगंज पक्का तालाब सदर कोतवाली उम्र लगभग 32 वर्ष, विपिन शर्मा पुत्र स्वा० शिवप्रकाश निवासी रामगंज पक्का तालाब सदर कोतवाली उम्र लगभग 35 वर्ष, चिक्कन उर्फ आशीष कुमार पुत्र कैलाश विश्वकर्मा निवासी रामगंज पक्का तालाब सदर कोतवाली उम्र लगभग 33 वर्ष, सुनील राणा पुत्र बाबू राम राणा निवासी रानी कालोनी सदर कोतवाली मूल पता ढकिया थाना गौरीफन्टा जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफतार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल की बरामद किया गया। आरोपी चिक्कन उर्फ आशीष की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद डण्डा बड़ा एक अदद मोबाइल कुल 250 रुपया, आरोपी अंकित तिवारी की निशादेही पर आला कत्ल एक अदद डण्डा छोटा क्रिकेट के स्टम्प का टुकड़ा, आरोपी बब्लू उर्फ जितेन्द्र पटेल की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद लोहे का राड, आरोपी सुनील राणा के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन व कुल 2870 रुपया, बब्लू उर्फ जितेन्द्र पटेल के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन, आरोपी अंकित तिवारी के कब्जे से एक अदद मोबाइल, 310 रुपये, आरोपी विपिन के कब्जे से 200 रुपये। बरामद कर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share