उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के बेंहटा कुंवरपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादशे कि खबर मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के बेंहटा कुंवरपुर गांव निवासी रामनाथ का 35 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार शुक्रवार की दोपहर किसी काम से जा रहा था। तभी गांव के समीप ही रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कोई हादसे के बाद से मृतक की परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share