G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में बीती रात पटाखा छुड़ाते समय युवक का पैर क्षतिग्रस्त हो गया हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव निवासी दशरथ का 38 वर्षीय पुत्र संजय बीती रात पटाखा छुडा रहा था।

तभी एक सुतली बम को आग लगाने के बाद भी वह नहीं छूटा तो उसको पैर से हिला कर देख रहा था। तभी पटाखा छूट गया और संजय का पैर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्प्ताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share