G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के चिल्ला पुल के समीप अचानक ट्रैक्टर से उतरे युवक से बाइक चालक की हुई भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज के है है। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गाँव निवासी अमर का 19 वर्षीय पुत्र संदीप बीती रात बाइक पर सवार होकर फतेहपुर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के चिल्ला पुल के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर से अचानक उतरे थाना क्षेत्र के बेनी डेरा गाँव निवासी मलखान 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार से उसकी ज़िरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार संदीप व ट्रैक्टर से उतरा सुनील दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share