G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब प्राइवेट बस स्टॉप के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्सा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी स्वर्गी बद्री प्रसाद दीक्षित का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार दीक्षित जो ई-रिक्शा चालक है वह अपना रिक्शा लेकर किसी काम से शहर आया था।

तभी बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब में उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्शा चालक अरविंद कुमार दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share