G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सुपा गांव निवासी शिव सागर का 35 वर्षीय पुत्र राम सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे के समीप पहुंची तभी पिकअप की टक्कर से बाइक सवाल राम सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share