G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के समीप खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से उतरे ट्रैक्टर चालक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रकाश कस्बे के समीप स्थित खेत की जुताई करने के बाद जब वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं साथ आए परिजन तुरंत उसको अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share