G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुरजिले के मलवा थाना क्षेत्र के बैहरमपुर गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्प्ताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काका बेरी गांव निवासी रामेश्वर का 25 वर्षीय पुत्र शिव मंगल बाइक पर सवार होकर बैहरमपुर गांव में स्थित स्कूल बच्चों को पहूँचाने गया था।

जब वह घर वापस आने के लिए बाइक पर सवार हुआ तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें शिव मंगल गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों व स्कूल स्टाफ को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कूल प्रबंधन ने अपने स्कूली वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाय। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share