उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी मोहम्मद अनीस का 33 वर्षीय पुत्र अबरार अहमद ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट गुलाब सिंह के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share