उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली चौराहे पर बाजार करने आई महिला के साथ दो लड़कों ने टप्पेबाजी कर ली। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गये। महिला ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार अमौली ब्लॉक के विरनई गांव निवासी ज्ञानू दिवाकर की पत्नी सुरेखा सब्जी लेने अमौली बाजार आयी थी। जब वह बाजार कर रही थी तभी मोटर साइकिल सवार दो युवक उसके पास आये और सुरेखा को अपनी बातों में उलझा कर मंगल सूत्र, बाला, तोड़िया के अलावा नगदी उतरा ली। जब महिला को टप्पेबाजी की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए वह रोने व चिल्लाने लगी। तभी आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला थाने पहुंची और टप्पेबाजी की जानकारी पुलिस को दिया। महिला ने बताया कि दोनों युवकों ने बातों में उसे इतना उलझा दिया कि उसका दिमाग काम नही कर रहा था वो जैसा कहते गए मैं वैसा करती रही। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!