उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज उर्वरक बिक्री केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय बालाजी ट्रेडर्स सातमील में रेट एवं स्टाक बोर्ड नही लगा होने के कारण उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया। राम एण्ड संन्स असोथर तथा गोलू ट्रेडर्स असोथर में निरीक्षण के समय दुकान बन्द पायी जाने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दबंग ट्रेडर्स कढीवा हुसेनगंज में रेट एवं स्टाक का अद्यतन अंकन न होने के कारण कठोर चेतावनी निर्गत की गयी। जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि कृषकों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरक विक्रय किया जाये तथा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक दिया जाये। सहायक आयुक्त सहायक निबन्धक सहकारिता के द्वारा अवगत कराया गया कि बी-पैक्स नरैनी के सचिव बुद्धसेन को अनियमित रूप से डी०ए०पी० विक्रय करने के आरोप में निलम्बित किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share