G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते हैं उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी छिट्टू पाल का 23 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार पाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार अवधेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share