उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पलवा गांव के समीप सत्रह दिन पूर्व गांव से खेत जा रही वृद्ध महिला को अन्ना सांड ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन उसको इलाज कराने रायबरेली जनपद लेकर गए वही उसका इलाज चल रहा था। चार दिन पूर्व घर वापस आने पर मंगलवार को कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताते चलें कि पलवा गांव निवासी रामभजन की 61 वर्षीय पत्नी कमला देवी बीस अक्टूबर को खेत जा रही थी। तभी घूम रहे अन्ना साड़ ने हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन कानपुर न ले जाकर रायबरेली जनपद में इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उसे परिजन घर ले आए और यहीं पर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे।इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share