G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा गाँव में खेत से घर वापस आ रहे वृद्ध को जहरीले सर्प ने काट लिया। साँप काटने जानकारी परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जरारा गांव निवासी स्व0 रामदीन का 84 वर्षीय पुत्र रामसनेही मंगलवार को लगभग तीन बजे खेत से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share