G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के समीप बुधवार की देर रात दो डंपरो की सीधी भिड़ंत में दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे एक वाहन में सवार चालक व खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खरावा गाँव निवासी ट्रक चालक राधेश्याम शुक्ला का 35 वर्षीय पुत्र विनय कुमार शुक्ला अपने खलासी रामराज यादव पुत्र रामबक्श 28 वर्ष के साथ बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ से डंपर लेकर बांदा जनपद मौरंग लेने जा रहा था। बताते हैं कि रात लगभग बारह बजे डंफर असनी गांव के समीप पहुंचा तभी मौरंग लदे डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। एक वाहन के चालक व खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं दूसरे डंफर सवार चालक विनय कुमार शुक्ला व खलासी रामराज यादव फंसकर जिंदा जल गए। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक चालक विनय की पत्नी अन्नू शुक्ला उर्फ शिवदेवी व मृतक खलासी रामराज की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share