G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के वी आई पी रोड मोहल्ला निवासी राज नाथ मिश्रा का 40 वर्षीय पुत्र यशवंत मिश्रा बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।
जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील रोड एसपी बंगले के समीप पर पहुंची। तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार यशवंत मिश्रा घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share