उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड परिसर में चार घंटे के चली बैठक में विभिन्न समास्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) हसवा ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह परिहार ने संगठन की किसानों के साथ बैठक की गई। और विभिन्न समस्याओं को लेकर हसवा खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडे को ज्ञापन सौपा गया। वही किसान नेताओं ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की बातचीत में कहा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह परिहार ने बीडीओ को समस्याओं को अवगत कराते आ कहा कि ग्राम सभा मुराव बैंक के पास का हैंड पंप खराब है, उसकी मरम्मत जल्दी किया। मोहल्ला के लोगों पानी पीने के लिए परेशान है। वहीं बेरावं ग्राम सभा मे बच्ची लाल के दरवाजे से अजय पाल के दरवाजे तक लगभग 70 मीटर नाला का निर्माण के लिए मांग किया। जयंचंद्रपुर में हैंडपंप की मरम्मत की मांग की गई है। मुराव ग्राम सभा में रिंकू दुबे के दरवाजे से बच्चा महाराज के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग कराएं जाने की मांग किया गया है। सहित अन्य समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया है। और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के लिए भी कहा गया है। वही खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र ने पाडेय ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं को लेकर सचिवों निर्देश दिए गए हैं। और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share