G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के टूल प्लाजा के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी भोला प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कल्यानपुर थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक टूल प्लाजा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक और पायलट योगेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share