G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास शांती नगर बिजली पावर हाउस के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार सगे दो भाई घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कौंड़र अररा गाँव निवासी गुलाब सिंह का 50 वर्षीय पुत्र सूरज पाल सिंह और उसका 45 वर्षीय छोटा भाई चंद्र भान दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा कुंवरपुर गांव में रिस्तेदारी में एक मिट्टी हो गई थी।

उसी के अंतिम संस्कार में सामिल होने जा रहे थे। जब इनकी बाइक सदर कोतनवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास शांती नगर बिजली पावर हाउस के समीप पहुंची तभी रोड से निकले चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनो भाई घायल हो गए, घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share