G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे में श्री स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी परिसर में और रामलीला मैदान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 1100 दीपक जलाए गए। दीपक जलने के साथ ही कुटी परिसर और रामलीला मैदान रोशनी से जगमगा उठा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष उदयभान सिंह कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह आशीष साहू और सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों ने दीपक जलाने के लिए कुटी परिसर में मां दुर्गा मंदिर, राम दरबार, कृष्ण दरबार, हनुमान जी के मंदिर, शंकर जी के मंदिर एवं गणेश भगवान के मंदिर, शंकर भगवान के मंदिर, विष्णु भगवान के मंदिर, मां दुर्गा के मंदिर ,हनुमान मंदिर में और देर शाम होते ही सभी 1100 दीपों को एक साथ जलें। दीपक के जलते ही श्री राम के जयकारे लगे। इसके अलावा कुटी परिसर की अलग-अलग मंदिरों और रामलीला मैदान के अलग-अलग मंदिरों में दीपक जलने के बाद रामलीला के मंच में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय आयोजन किया गया। भक्तों ने बारी-बारी से सुंदरकांड पढ़ा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन देर शाम तक हुआ सुंदरकांड की समाप्ति के बाद हनुमान चालीसा, हनुमानअष्टक और वीर हनुमान की आरती भी की गई। मौजूद सैकड़ो भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। दीपोत्सव और सुंदरकांड पाठ के आयोजन के दौरान श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, सहित सभी पदाधिकारी और सभी सदस्य तथा सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share