G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में सोमवार की रात महिला ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पीरनपुर मुहल्ला निवासी राजाराम रैदास की पत्नी नीलम ने सोमवार की रात गृहकलह के चलते जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी हाउस में रखवा दिया गया जहा से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share