G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी दिनेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र किशन कुमार को घर में काम न करने पर पर परिजनों ने डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी कृष्णा और पायलेट रोहित ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ में अस्पताल पहुंची किशन की मां सोनी देवी ने बताया कि यह घर का कोई काम नहीं करता सारा दिन घुमा फिरा करता है। इसी बात को लेकर को डांट दिया गया तो इसने ज़हर खा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share