G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मझिल गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरांयां गांव निवासी धुन्ना का 54 वर्षीय पुत्र लोधा किसी काम से खागा कोतवाली क्षेत्र के मझिल गांव आया था तभी उसको नेशनल हाईवे 2 पर अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे लोधा गंभीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share