G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार कुल तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद की सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवा मई गांव निवासी शिव चंद का 27 वर्षीय पुत्र रामदीन बाइक पर सवार होकर खागा कस्बा किसी काम से आया था।

जब उसकी बाइक कस्बे में स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक से कुल तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रामदीन को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। बाकी घायलो को डॉक्टर ने हरदो से ही उपचार के बाद घर भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share