G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कर राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहा ससुर खदेरी नदी के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा। वही हादशे की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चित्तीसापुर गांव निवासी भूरा का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार शनिवार की दोपहर बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहा ससुर खदेरी नदी के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share