G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बिंदकी कैंची मोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार खंती में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी राम शंकर पटेल का 45 वर्षीय पुत्र श्रीकांत पटेल जो मलवा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड है।

वह बीती रात थाना क्षेत्र कर नेशनल हाइवे 2 पर बिंदकी कैची मोड़ पर बाइक सवार होकर जा रहा था तभी बगल से निकल रहे ट्रैक्टर की ट्राली पलटी जिससे टकराकर बाइक सवार श्रीकांत बाइक सहित खंती में गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share