उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। कामयाबी न मिलने पर आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर ओवर ब्रिज के नीचे 15 नवंबर की सुबह लगभग 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। कामयाबी न मिलने पर आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share