G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन के समीप कल सुबह लगभग 9:00 अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास लगी थी शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घनश्याम का पुरवा गाँव निवासी मृतक के परिजनों ने शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक स्व. राम सिंह का 55 वर्षीय पुत्र शेर सिंह है। जो रविवार की सुबह लगभग 9 बजे स्टेशन के समीप स्थित मंदिर से दर्शन कर वापस घर आ रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने मौत हो गई। शिनाख्त होने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share