G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहुपर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के खदरा गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में नहर पटरी पर अचेत अवस्था में अधेड पडा मिला जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले के अनुसार जीजा की सर्प काटने से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार खदरा गांव निवासी जंग बहादुर सिंह का 55 वर्षीय पुत्र लाल सिंह उर्फ कल्लू सिंह रविवार को लगभग 5 बजे गांव से ढाई किलोमीटर दूर नहर पटरी पर अचेत अवस्था में पडा था। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के साले राजेश सिंह के अनुसार उसके जीजा को सर्प ने डसा है जिससे उसकी मौत हो गई। वही पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टी हो पाएगी कि लाल सिंह की मौत सांप काटने से हुई है या फिर जहरीले किड़े के काटने से हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share