G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गाँव के समीप प्राइवेट बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी दिनेश रैदास का 21 वर्षीय पुत्र रविकुमार रविवार की शाम साढे सात बजे बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह मवई गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते रविकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां ड्यूटी वर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजानों में मातम छा गया, मां का रो-रो कर बुरे हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share