उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गाँव के समीप रविवार की शाम शादी समारोह में जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा मामूली तौर पर चोटहिल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर क्षेत्र के सथरियाव गांव निवासी गंगा लाल का 20 वर्षीय पुत्र रींकू कुमार गांव के ही होरी लाल के पुत्र जितेंद्र के साथ रिश्तेदारी में मुसेपुर भूरा के घर जा रहे थे। जब यह लोंग सिधाव गांव के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रिंकू कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं जितेंद्र मामूली रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद घर वापस भेज दिया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

