उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र के बुदवन गांव से खागा निमत्रंण में शामिल होने आई महिला को दो टप्पेबाजों ने लालच देकर उसकी नगदी व जेवर लेकर फरार हो गये। महिला को जैसे ही ठगी का पता चला तो उसने कोतवाली में शिकायत किया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खगालना शुरू कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव निवासी शिवकली पत्नी स्व.गुलाब आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। शिवकली ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह गांव से पंद्रह हजार रुपए लेकर खागा दावत में आई थी। एचडीएफसी बैंक के सामने एक युवक व एक अधेड़ व्यक्ति उसके पास आया और उसे रोक कर उससे कहा कि तुम्हारें परिवार पर पहले एक विपदा आई थी। और अगर आगे आने वाली आफत से बचना है। तो तुम्हें अपनी नगदी व जेवर देकर चंद कदम दूर जाकर वापस लौटना होगा। टप्पेबाजो के झांसे में आई महिला ने तुरंत नगदी व अपना एक सोने का माला, पायल, सोने की अंगूठी ठगों को दे दी और कुछ दूर पैदल चलकर गई और जैसे ही वापस घूमी तो दोनों व्यक्ति वहां से जा चुके थे। यहां-वहां देखने पर जब दोनों व्यक्ति नहीं मिले तो महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। उसने कोतवाली में शिकायत किया। जिस पर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। और जांच शुरू कर दी। जीटी रोड़ किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से फुटेज प्राप्त करने का प्रयास पुलिस कर रही थी। एक सप्ताह पहले इसी जगह पर एक और महिला को टप्पेबाजो ने ठगी का शिकार बनाया था। और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share