G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बहुआ ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर गाँव में ग्राम प्रधान हेमलता पटेल की अध्यक्षता में गांव के मिनी सचिवालय में जीपीडीपी मीटिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणों, पंचायत सदस्यों और विभागीय अधिकारी मौजूद हुए। गोष्ठी के दौरान मीटिंग की थीम गाँव के विकास हेतु प्रभावी योजना निर्माण के साथ सफल क्रियान्वयन किया गया। मीटिंग में ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पात्र व्यक्तियों की लिस्ट और मानकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। और साथ ही साथ गांव के प्रत्येक पात्र लाभार्थी हेतु पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, सुमंगला योजना आदि पर विस्तृत चर्चा के साथ लाभार्थियों की प्राथमिक लिस्ट भी बनीं। बहुआ ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने कहा कि वो हर पल गांव के सम्पूर्ण विकास और प्रत्येक गरीब पात्र व्यक्ति को हर सरकारी योजना का लाभ लाभान्वित कराया जा रहा है। जिसका वह हकदार वह उसे दिलाने का भरसक प्रयास कर रहीं हैं। इसी क्रम में नियमित मीटिंग करा कर विभागीय अधिकारियों को बुलाकर बैठक का आयोजन कराती हैं। जिससे गांव के लोगों में जागरूकता का संचार और जनहित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। गांव के विकास कार्यों और जागरूकता हेतु तत्पर पीरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। ग्राम वासियों में अपनी सक्रिय कर्मठ ग्राम प्रधान हेमलता पटेल पर अटूट विश्वास के साथ मीटिंग में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मीटिंग में पिरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम मैनेजर रोहिणी रॉय, अनुप्रिया, ग्राम सचिव जितेंद्र कुमार, सहायक अनुराग, आंगनवाड़ी राम दुलारी, आशा बहू रश्मि देवी, धर्मेंद्र कुमार, शिवम्, नीरज, शिवा, गोपाल, रंजना, रानी, बिपनेश, आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share