G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण समावेशी शिक्षा से संबंधित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हसवा खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में हसवा के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों मैं पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों के पचास से भी अधिक अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी जय सिंह द्वारा क्षेत्र के सभी दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की समानता पर विशेष ध्यान दिया गया। तथा शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं जैसे एकॉर्ट एलउस, स्टाइपेंड मेडिकल एसेसमेंट कैंप एवं उपकरण पहचान शिविर पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कहा कि शासन द्वारा दिव्यांग बच्चों को हर तरह की सुविधा दी जा रही है। साथ ही दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ब्लॉक के विशेष शिक्षक सर्वेश दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ठीक प्रकार से दी जा रही है। अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। और दिव्यांग बच्चों के सामने किसी भी तरह कोई समस्याएं उत्पन्न न होने पाएं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। शिक्षक दशरथ सैनी ने दिव्यांग बच्चों के शिक्षा पर विशेष बल दिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह , विशेष शिक्षक सर्वेश दुबे, दशरथ सैनी ,और अभिभावक मौजूद रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share