उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के कटलिहा गाँव की मोड पर अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी छेदा लाल का 19 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए औंग थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के कटलिहा गांव की मोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

