उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव में घर का नया निर्माण करने के लिए पुराने मकान को धवस्त करते समय पुराने मकान का एक खम्भा गिरने से युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ई गांव निवासी राम औतार का 30 वर्षीय पुत्र ओमकार आज सुबह अपने घर का निर्माण करने के लिए पुराने मकान को ध्वस्त कर रहा था।

तभी पुराने मकान का एक खम्भा उसके ऊपर गिर गया जिसके नीचे दबकर ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share