उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर रोडवेज बस वर्कशॉप के समीप दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आकूपुर सूबेदार का पुरवा गांव निवासी रामबाबू का 20 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार कोतवाली क्षेत्र के लोधी गंज मोहल्ले में बाइक मैकेनिक की दुकान किए हुए हैं।

आज वह बाइक पर सवार होकर दुकान का सामान लेने जा रहा था। जब वह शांती नगर रोडवेज बस वर्कशॉप के समीप पहुंचा तभी सामने से ललौली थाना क्षेत्र के करेरा गांव निवासी सिकंदर का 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र सुधीर कुमार बाइक पर सवार होकर आ गया। जिससे दोनों बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बताया जाता है कि सुधीर अपने परिजनों के साथ कचहरी तारीख पर आया था। वही से किसी काम के लिए बाइक लेकर निकल गया और हादसा हो गया। वही घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के साथ स्थानीय घायल अरुण कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं साथ आए परिजन घायल को कानपुर ना ले जाकर शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं दूसरा बाइक सवार सुधीर कुमार को दूसरी एंबुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

